भारत-स्वीडन शिखर सम्मेलन में शामिल हुए लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share
सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए हुआ सम्मान
उदयपुर, 28 अगस्त: नई दिल्ली स्थित स्वीडन दूतावास में आयोजित भारत-स्वीडन विकसित भारत शिखर सम्मेलन-2026 में मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ विशेष रूप से सम्मिलित हुए। भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, सामाजिक नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।
सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि डॉ. मेवाड़ ने मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को आधुनिक नेतृत्व से जोड़कर सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
युवाओं को दिया नेतृत्व का संदेश
विशेष सत्र ‘बियॉन्ड स्टारडमरू’ में डॉ. मेवाड़ ने युवाओं को सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ नेतृत्व करने का संदेश दिया। सत्र में डॉ. श्रीराम नेने, अभिनेता सुनील शेट्टी और टिस्टा चौपड़ा भी शामिल रहे। सम्मेलन में नवाचार, शिक्षा, संस्कृति और युवा उद्यमिता पर भी चर्चा हुई।

