LOADING

Type to search

दो बाइकों की भिड़ंत में जीजा-साला सहित 3 की मौत

crime

दो बाइकों की भिड़ंत में जीजा-साला सहित 3 की मौत

Share

रक्षाबंधन पर घर आए थे तीनों युवक, टक्कर के बाद 20 फीट दूर जा गिरे; एक घायल, एमबी अस्पताल रेफर
उदयपुर, 30 अगस्त:
उदयपुर जिले के ओगणा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में जीजा-साला सहित तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसा गोगुंदा-ओगणा मार्ग पर दोपहर करीब 2 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पर सवार युवक उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ओगणा थाने के कांस्टेबल मांगीलाल ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने शंभुराम, छगनलाल और बाटूराम को मृत घोषित कर दिया। घायल होनाराम को प्राथमिक उपचार के बाद एमबी अस्पताल उदयपुर रेफर किया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
एक बाइक पर थे तीन युवक
अंबावा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच साजूराम गरासिया के अनुसार झाग गांव निवासी शंभुराम, छगनलाल और कुंती कालेवा निवासी बाटूराम एक बाइक पर झाग की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर होनाराम ओगणा से गोगुंदा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक भिड़ गईं।
शंभुराम और छगनलाल जीजा-साला थे, जबकि बाटूराम उनका साथी था। तीनों सिरोही की एक फैक्ट्री में काम करते थे और रक्षाबंधन पर घर आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *