LOADING

Type to search

पिछोला झील में डूबे युवक का शव मिला

Local

पिछोला झील में डूबे युवक का शव मिला

Share

अंधेरा होने से रात में बंद करना पड़ा था रेस्क्यू, सुबह दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव; शिनाख्त नहीं
उदयपुर, 1 सितम्बर:
शहर की पिछोला झील में सोमवार रात डूबे युवक का शव मंगलवार सुबह सिविल डिफेंस टीम ने बरामद कर लिया। शव को घंटाघर थाना पुलिस के सुपुर्द कर एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
दाई की पुलिया के पास दिखा था डूबते हुए
जानकारी के अनुसार सोमवार रात एक व्यक्ति ने गणगौर घाट स्थित दाई की पुलिया के पास युवक को झील में डूबते हुए देखा था। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह टीम ने दोबारा तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला। शव डूबने वाले स्थान से दूर और गहराई में मिला, जिससे रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी हुई। अभियान में विपुल चौधरी, गौरव बगोरा, भवानी शंकर, दिनेश गमेती और सचिन कंडारा सहित टीम के सदस्य शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *