LOADING

Type to search

मृत दादी के खाते से 9.87 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

crime

मृत दादी के खाते से 9.87 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Share

डूंगरपुर, 3 सितंबर : फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से ठगी कर मृत दादी के बैंक खाते में रकम मंगाने वाले आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चेतन पाटीदार लोगों को लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर अलग-अलग बहानों से रुपए ऐंठता था। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम जिस खाते में पहुंच रही थी, वह उसकी दादी भूरी देवी के नाम था, जिनकी मई 2020 में मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी ने दादी के जीवित रहते ही बैंक खाता अपने मोबाइल नंबर से लिंक करा लिया था। उनकी मृत्यु के बाद बैंक को इसकी जानकारी नहीं दी और खाते का इस्तेमाल जारी रखा। पुलिस के मुताबिक मई 2020 से 13 जुलाई 2026 तक खाते में ठगी के 9 लाख 87 हजार 509 रुपए आए। आरोपी ने यह रकम अपने शौक पूरे करने में खर्च कर दी। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल जब्त किए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *