LOADING

Type to search

दोहरा हत्याकांड में समझौते की कोशिश के दौरान हमला, 6 गिरफ्तार

crime

दोहरा हत्याकांड में समझौते की कोशिश के दौरान हमला, 6 गिरफ्तार

Share

गांव के पटेल समेत करीब आधा दर्जन लोगों पर जानलेवा हमला; तलवार-लाठियों से हमला करने और पथराव का आरोप
उदयपुर, 9 सितंबर:
बाघपुरा थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मामले में समझाइश करने गए एक युवक और गांव के पटेल पर जानलेवा हमला करने के आरोप में छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने तलवार और लाठियों से हमला करने के साथ पथराव भी किया। पुलिस ने मामले में अमृतलाल पुत्र भगा बड़गोटा, वक्ताराम पुत्र भगा बड़गोटा, नरेंद्र उर्फ नरेश कटारा पुत्र भंवरलाल, राजेंद्र उर्फ राजेश कटारा पुत्र शंकरलाल, किशन कुमार उर्फ केशा हाहड़िया और शंकरलाल पुत्र भैरूलाल हाहड़िया, निवासी रिछावर-बाघपुरा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में मुकेश पुत्र रामाजी कटारा निवासी रिछावर-गुजेला ने बताया कि उसके गांव के सुरेश पुत्र अमृतलाल और भैरूलाल पुत्र प्रभुलाल बड़गोटा की 13 मार्च को सैलाणा गांव में हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर 15 मार्च को बाघपुरा थाने के सामने मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान वह भी समझाइश के लिए वहां पहुंचा था।
रिपोर्ट के अनुसार मुकेश ने कुछ लोगों से समझाइश करते हुए विवाद समाप्त करने की बात कही। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने गांव के मुखिया शांतिलाल पर भी कथित रूप से तलवार से हमला किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए और भागते समय पथराव भी किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *