LOADING

Type to search

एथेनॉल से भरा टैंकर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

crime

एथेनॉल से भरा टैंकर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Share


टैंकर की सील टूटी मिली, 215 किलो एथेनॉल और 33 एमएम गेज कम मिला; अलवर, पाली व हनुमानगढ़ में भी अवैध शराब पर कार्रवाई
उदयपुर, 9 सितंबर:
निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता के बीच प्रदेश में अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। चित्तौड़गढ़ में टीम ने 39,900 लीटर एथेनॉल से भरा टैंकर सीज कर चालक को गिरफ्तार किया। जिला आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी के अनुसार जांच में टैंकर के वॉल्व बॉक्स की सील टूटी मिली। टैंकर में 215 किलो एथेनॉल कम तथा 33 एमएम गेज की कमी पाई गई। मामले में चालक बच्चूसिंह को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसी अभियान में अलवर में टोयोटा कार से 196 पव्वे आईएमएफएल व देशी शराब तथा आरपीएफ के साथ 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पाली में छह कार्टन देशी शराब और हनुमानगढ़ में 58 पव्वे, 12 बीयर बोतल व 15 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *