LOADING

Type to search

अलमारी से लेकर बांसुरी और सेब तक, निर्दलीयों को मिले अलग-अलग चुनाव चिन्ह

Local

अलमारी से लेकर बांसुरी और सेब तक, निर्दलीयों को मिले अलग-अलग चुनाव चिन्ह

Share

80 वार्डों में 220 प्रत्याशी मैदान में, 13 बागी भी डटे; 13 प्रत्याशियों को अलमारी, 6 को बांसुरी और 5 को मिला सेब का सिंबल
उदयपुर, 4 सितंबर:
नगर निगम चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। ज्यादातर निर्दलीय प्रत्याशियों के हिस्से में अलमारी चुनाव चिन्ह आया, जबकि कुछ को बांसुरी, सिलाई मशीन, सेब, कैंची, चारपाई और अन्य प्रतीक मिले हैं। अब प्रत्याशी इन्हीं चुनाव चिन्हों के साथ चुनाव मैदान में मतदाताओं के बीच पहुंचेंगे।
जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार 80 वार्डों में कुल 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 39 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 41 वार्डों में अन्य दलों और निर्दलीयों ने मुकाबले को बहुकोणीय बना दिया है। विभाग के अनुसार 13 प्रत्याशियों को अलमारी, 6 को बांसुरी, 5 को सेब और 3 प्रत्याशियों को सिलाई मशीन का चुनाव चिन्ह मिला है।
अन्य दलों में बीएपी के प्रत्याशियों को हॉकी-बॉल, बसपा प्रत्याशियों को हाथी, माकपा प्रत्याशियों को हथौड़ा-हंसिया-सितारा और आप प्रत्याशी को झाड़ू का चिन्ह मिला है। कई निर्दलीयों को कोट, बेंच, गैस चूल्हा, बिजली का खंभा, टेलीफोन, आइसक्रीम, कैंची, आरी और फव्वारा जैसे चुनाव चिन्ह भी आवंटित हुए हैं।
गुरुवार को नाम वापसी के अंतिम दिन 52 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे। इसके बाद भी भाजपा-कांग्रेस के 13 बागी चुनाव मैदान में डटे हैं। इनमें कांग्रेस के 12 और भाजपा की एक प्रत्याशी शामिल हैं। अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार अभियान को गति देंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *