LOADING

Type to search

बॉयफ्रेंड ने धारदार हथियार से युवती की अंगुलियां काटीं

crime

बॉयफ्रेंड ने धारदार हथियार से युवती की अंगुलियां काटीं

Share

नंबर ब्लॉक करने से नाराज था युवक, मां-भाई पर भी हमला; बाद में खुद का गला काटा
उदयपुर, 12 सितंबर:
नंबर ब्लॉक करने से नाराज युवक शुक्रवार रात धारदार हथियार लेकर युवती के घर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। बचाव में आई युवती की मां और भाई को भी नहीं बख्शा। हमले में युवती की अंगुलियां कट गईं, जबकि उसके भाई के सिर में चोट आई। इसके बाद आरोपी ने खुद के गले पर भी वार कर लिया। चारों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
फोन पर बात बंद करने से था नाराज
थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि युवक का युवती से अफेयर था और दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे। किसी बात से नाराज युवती ने उससे बात करना बंद कर नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसी से गुस्साया युवक रात करीब 9:30 बजे उसके घर पहुंचा।
पहले मां और भाई पर किया हमला
आरोपी ने सबसे पहले युवती की मां पर धारदार हथियार से वार किया। बीच-बचाव करने आए भाई के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद युवती के हाथ और कान पर वार किए और उसकी अंगुलियां काट दीं। फिर आरोपी ने खुद के गले पर वार कर लिया। घटना के बाद घर में खून फैल गया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती शादीशुदा है और कुछ समय से पति से अलग मां-भाई के साथ रह रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *