उत्कृष्ट शिक्षण के लिए 19 शिक्षक सम्मानित
Share
उदयपुर, 13 सितंबर: लायंस क्लब उदयपुर लेकसिटी की ओर से शनिवार को लायंस भवन, देवाली में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन दीपक वाही ने आमंत्रित शिक्षकगणों का स्वागत किया। समारोह का संचालन लायन रितु ढींगरा एवं लायन डॉ. ऋचा माथुर ने किया।
समारोह में निष्ठापूर्वक शिक्षण दायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले 19 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में प्रोफेसर जी. एम. मेहता, डॉ. मनोज कुमार महला, एस. के. टंडन, प्रेमा जैन, जनक सिंह रावत, कौशिक चंदा, अंजलि भटनागर, लक्ष्मी नारायण आमेटा, झुमुर गहलोत, इरशाद अहमद सिंधी, निर्मला तेली, भरत कुमार जावत, चंद्रशेखर, सुरभि रायजादा, चंद्रकांता कुमावत, प्रियंका बाबेल, विजेता उपाध्याय, डॉ. मोहम्मद यूनूस एवं डॉ. ऋचा माथुर शामिल रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि अमय आत्मा कृष्ण दास थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुभा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया। समारोह के अंत में क्लब सचिव लायन मनीष शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

