LOADING

Type to search

भादवी बीज पर निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा

socal

भादवी बीज पर निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा

Share

उदयपुर, 13 सितम्बर: भादवी बीज के अवसर पर रेगर समाज विकास कल्याण संस्थान, ठक्कर बाबा कॉलोनी सूरजपोल की ओर से लोक देवता बाबा श्री रामदेवजी के जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ठक्कर बाबा कॉलोनी स्थित रामदेवजी मंदिर से शुरू होकर सूरजपोल, बापू बाजार, देहली गेट और टाउन हॉल रोड होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बाबा रामदेवजी की ऊंची ध्वजा आगे रही। घोड़े, बग्गी, बैंड, डीजे, ऊंटगाड़ी और विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मंदिर परिसर में हवन, पूजा तथा भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ। आयोजन में रोशनलाल कुंडिया, उदयलाल जाटोलिया, बिजमोहन सेरसिया, हेमराज बारोलिया, दिनेश ढढोरिया, भरत फलवाडिया, लक्ष्मण नोगिया सहित समाजजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *