LOADING

Type to search

राणा प्रताप नगर-मावली यार्ड में तकनीकी कार्य, रेल सेवाएं प्रभावित

Rajasthan

राणा प्रताप नगर-मावली यार्ड में तकनीकी कार्य, रेल सेवाएं प्रभावित

Share

मंदसौर-उदयपुर ट्रेन 25 सितंबर तक मावली, 26 से 3 अक्टूबर तक राणा प्रताप नगर तक चलेगी; चित्तौड़गढ़-असारवा ट्रेन भी 20 से 25 मिनट रेगुलेट होगी
उदयपुर, 15 सितंबर:
अजमेर मंडल के राणा प्रताप नगर-मावली जंक्शन यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते 15 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कुछ रेल सेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान मंदसौर-उदयपुर सिटी रेल सेवा अलग-अलग अवधि में मावली जंक्शन और राणा प्रताप नगर तक ही संचालित होगी। वहीं चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा को मार्ग में 20 से 25 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी।
25 सितंबर तक मावली तक चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 59835 मंदसौर-उदयपुर सिटी रेल सेवा 15 से 25 सितंबर तक मंदसौर से रवाना होकर मावली जंक्शन तक ही चलेगी। इस अवधि में मावली जंक्शन से उदयपुर सिटी के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
26 सितंबर से राणा प्रताप नगर तक संचालन
इसी ट्रेन का संचालन 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक राणा प्रताप नगर तक ही होगा। इस दौरान राणा प्रताप नगर से उदयपुर सिटी के बीच रेल सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
चित्तौड़गढ़-असारवा भी होगी रेगुलेट
गाड़ी संख्या 69244 चित्तौड़गढ़-असारवा रेल सेवा 17 सितंबर तक कपासन-भीमल के बीच 25 मिनट रेगुलेट रहेगी। 18 से 25 सितंबर तक यह ट्रेन कपासन-मावली जंक्शन के बीच 25 मिनट रेगुलेट होगी। वहीं 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक घोसुंडा-फतेहनगर के बीच 20 मिनट रेगुलेट की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *