पारस हेल्थ में ग्लोबल हेल्थ फेस्टिवल का पोस्टर लॉन्च
Share
उदयपुर, 16 सितंबर: स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान और बचाव को लेकर पारस हेल्थ उदयपुर में 3 और 4 अक्टूबर को ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल आयोजित होगा। बुधवार को फेस्टिवल के पोस्टर का लॉन्च किया गया। ग्लोबल आरोग्य हेल्थकेयर फाउंडेशन, जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस तथा बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के सहयोग से होने वाले आयोजन में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, बीमारी की जल्द पहचान और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर रहेगा। 4 अक्टूबर को आमजन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श और स्वास्थ्य जांच की सुविधा होगी। चिकित्सकीय सलाह व पात्रता के आधार पर टीएमटी, यूएसजी, 2डी इको और एमआरआई के लिए मुफ्त कूपन दिए जाएंगे। ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता अभियान के तहत मैमोग्राफी स्क्रीनिंग भी होगी। 3 अक्टूबर को टॉप-50 हेल्थकेयर अवॉर्ड्स से शुरुआत होगी।

