LOADING

Type to search

स्वास्तिक ग्रुप की ओर से भव्य गणेशोत्सव आयोजित

socal

स्वास्तिक ग्रुप की ओर से भव्य गणेशोत्सव आयोजित

Share

पूजा-अर्चना और आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
उदयपुर, 19 सितम्बर:
शक्ति नगर रोड नंबर 1 स्थित 21-बी, शक्ति नगर में स्वास्तिक ग्रुप की ओर से भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना के साथ क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
स्वास्तिक ग्रुप की ओर से गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर बच्चों, युवाओं और क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को एकजुट करना तथा प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भावना का संदेश देना है।
ग्रुप की ओर से आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्रवासियों से गणपति बप्पा के दर्शन, पूजा एवं आरती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *