LOADING

Type to search

गणगौर घाट पर नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Local

गणगौर घाट पर नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share

सेवा संकल्प अभियान के तहत कलाकारों ने प्लास्टिक मुक्ति, जल संरक्षण और विरासत बचाने का दिया संदेश
उदयपुर, 20 सितंबर:
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (डब्ल्यूजेडसीसी), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार शाम ऐतिहासिक गणगौर घाट पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। करीब 12 कलाकारों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और शहर की सांस्कृतिक-ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया।
केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने कहा कि कला के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। नाटक में प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण, पौधारोपण और झीलों-नदियों को स्वच्छ रखने पर जोर दिया गया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया गया।
नाटक के लेखक एवं निर्देशक आशुतोष पांडे ने बताया कि कलाकारों ने स्थानीय परिवेश से जुड़ते हुए प्रस्तुति में रचनात्मक इम्प्रोवाइजेशन किया। टीम में विद्यार्थी, चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, प्रोफेसर और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोग शामिल रहे। उपनिदेशक कार्यक्रम पवन अमरावत, अधीक्षण अभियंता सीएल सालवी सहित केन्द्र के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *