LOADING

Type to search

बरसात में भी नहीं डिगा हौसलाः रा.उ.मा.वि. गुपड़ा की नेटबॉल टीम ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री

Sports

बरसात में भी नहीं डिगा हौसलाः रा.उ.मा.वि. गुपड़ा की नेटबॉल टीम ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री

Share


उदयपुर, 20 सितम्बर:
जिले में चल रही 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में वल्लभनगर क्षेत्र का परचम लहराया है। 14 वर्ष आयु वर्ग की छात्र-छात्रा वर्ग में कोटा कैरियर स्कूल वासनी, फतहनगर में आयोजित नेटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुपड़ा की बालिका टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
टीम प्रभारी पपीता भावसार ने बताया कि हमारी बेटियों ने पहले राउंड में जीत दर्ज करने के बाद दूसरे राउंड में मेजबान कोटा कैरियर स्कूल को 14-3 के बड़े अंतर से पराजित किया। मूसलाधार बारिश के बीच भी बालिकाओं का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था। टीम की इस जीत में दिव्य कंवर राणावत और जीविका कंवर राणावत का खेल निर्णायक रहा, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य भंवर सिंह राठौड़, शारीरिक शिक्षिका अनीता सारस्वत सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने टीम को बधाई दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *