LOADING

Type to search

लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो शूटर जोधपुर से गिरफ्तार

crime

लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो शूटर जोधपुर से गिरफ्तार

Share

पंजाब पुलिस ने दोनों पर घोषित कर रखा था 5-5 लाख का इनाम, बड़ी रंगदारी की वारदात की फिराक में थे
जयपुर, 20 सितम्बर
: राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गैंग के दो इनामी शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फाजिल्का निवासी जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा (23) और अबोहर निवासी राजिंदर उर्फ बिल्ला (23) के रूप में हुई है।
हत्या के बाद नेपाल भागे थे
पुलिस के अनुसार दोनों पंजाब के फाजिल्का और अबोहर में हत्या सहित कई मामलों में वांछित थे। वारदातों के बाद दोनों नेपाल चले गए थे। बाद में मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान पहुंचे। एजीटीएफ को दोनों के सिरोही और फिर जोधपुर पहुंचने की सूचना मिली थी।
रंगदारी की आशंका में निगरानी
पुलिस के अनुसार दोनों जोधपुर में किसी व्यापारी को धमकाकर बड़ी रकम की रंगदारी मांगने की फिराक में थे। दोनों के खिलाफ पंजाब में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और संभावित वारदात के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *