LOADING

Type to search

13 साल से अकेले उठा रहीं गणेशोत्सव का खर्च, दाल-पूड़ी बेचकर जुटाती हैं रकम

socal

13 साल से अकेले उठा रहीं गणेशोत्सव का खर्च, दाल-पूड़ी बेचकर जुटाती हैं रकम

Share

उदयपुर, 21 सितम्बर: उदयपुर की रीना साहू पिछले 13 साल से अपनी मेहनत की कमाई से गणेशोत्सव आयोजित कर रही हैं। खास बात यह है कि वह आयोजन के लिए किसी से चंदा नहीं लेतीं। रीना सिलाई का काम करने के साथ दाल-पूड़ी का स्टॉल लगाती हैं और इसी कमाई से गणेशोत्सव का खर्च उठाती हैं। शुरुआत में छोटे स्तर पर होने वाला आयोजन पिछले पांच साल में बड़ा रूप ले चुका है। रीना अपनी बचत से आयोजन पर एक रुपए से लेकर दो लाख रुपए तक खर्च कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने अपने निवास पर भगवान गणेश के साथ माता दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमाएं स्थापित की हैं, जिनकी लागत करीब 51 हजार रुपए बताई गई है। दस दिवसीय आयोजन में पूजा, प्रसादी और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च भी वह स्वयं उठाती हैं। इसी क्रम में 24 सितंबर को कृष्णपुरा में भजन संध्या आयोजित होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *