LOADING

Type to search

उदयपुर-मदार रेलखंड और स्टेशनों का किया निरीक्षण

Local

उदयपुर-मदार रेलखंड और स्टेशनों का किया निरीक्षण

Share

उदयपुर, 22 सितम्बर: उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने अजमेर मंडल के अंतर्गत उदयपुर-मदार जंक्शन रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग एवं ऑन-साइट निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक रखरखाव, सिग्नलिंग, परिचालन और यात्री सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राणाप्रताप नगर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मावली जंक्शन पर स्टेशन परिसर और पॉइंट नंबर 106 की तकनीकी संरक्षा जांची। फतेहनगर स्टेशन पर व्यवस्थाओं एवं परिचालन कार्यों का निरीक्षण किया। कपासन स्टेशन पर स्थानीय लोगों से उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन लिया तथा ट्रैक व सिग्नलिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद भीलवाड़ा स्टेशन की व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा सहित मंडल एवं मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महाप्रबंधक ने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल परिचालन को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *