LOADING

Type to search

जिला स्तरीय छात्रा खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sports

जिला स्तरीय छात्रा खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

Share

मावली, 22 सितम्बर: निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में उदयपुर जिले की 14, 17 एवं 19 वर्षीय छात्रा खो-खो प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जाट महासभा ओंकार वालिया रहे, जबकि अध्यक्षता केंद्राध्यक्ष सुनील कुमार विजयवर्गीय ने की। प्रतियोगिता सचिव गोपीलाल मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 86 टीमों की 1032 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। अतिथियों ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। वालिया ने प्रतियोगिता के लिए 21 हजार रुपए सहयोग दिया। भामाशाह गोपीलाल चौधरी के सहयोग से विद्यालय में निर्मित अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया गया। माधवलाल जाट ने प्रत्येक वर्ग की विजेता टीम को 1100 रुपए देने की घोषणा की। उद्घाटन मैच में बड़गांव ने गरियावास हिंता को हराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *