गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स में 27 जमीनी नायकों का सम्मान
Share
शिक्षा, जरूरतमंदों तक अतिरिक्त भोजन पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
उदयपुर, 22 सितम्बर: समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव की पहल करने वाले 27 लोगों को ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स-सीजन 3’ में सम्मानित किया गया। ‘2030_का_भारत’ की ओर से आयोजित पहल में एजुकेशन, सरप्लस फूड डिस्ट्रीब्यूशन और इको वॉरियर श्रेणियों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मान मिला। वर्चुअल मीट में सभी सम्मानित नायक जुड़े और अपने अनुभव साझा किए। फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि सामाजिक बदलाव के लिए बड़े संसाधनों की नहीं, बल्कि आसपास की जरूरतों को समझकर पहल करने की जरूरत है। सरप्लस फूड डिस्ट्रीब्यूशन श्रेणी में 10, एजुकेशन में 9 और इको वॉरियर श्रेणी में 8 लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों ने जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने, वंचित बच्चों की शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा किया।

