LOADING

Type to search

मूर्ति खंडित मामले में बुलडोजर कार्रवाई पर विवाद

Local

मूर्ति खंडित मामले में बुलडोजर कार्रवाई पर विवाद

Share

माकपा सांसद अमराराम और राजेश सिंघवी ने कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- किराएदार की गलती की सजा मकान मालिक को न मिले
उदयपुर, 22 सितम्बर:
इंदिरा नगर (बीड़ा) में शिव मूर्ति खंडित करने की घटना के बाद आरोपी के किराए के मकान पर नगर निगम की ओर से जारी ध्वस्तीकरण नोटिस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। माकपा सांसद अमराराम और पार्टी जिला सचिव व पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मकान पर प्रस्तावित कार्रवाई को स्थगित करने का आग्रह किया है।
माकपा नेताओं के अनुसार आरोपी फिरोज करीब दो माह पहले पटेल सर्कल क्षेत्र स्थित मकान में किराए पर रहने आया था। मकान 40-45 वर्ष पुराना बताया गया है और इसकी मालिक रुखसाना व मेम बानो नामक दो विधवा महिलाएं हैं। निगम ने बिना स्वीकृति निर्माण और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के आधार पर 15 दिन का नोटिस जारी किया है।
सांसद अमराराम ने जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को पत्र भेजकर राजस्व व निगम रिकॉर्ड की जांच होने तक कार्रवाई रोकने तथा संयुक्त टीम से मकान का निरीक्षण कराने की मांग की है। राजेश सिंघवी ने भी कानूनी प्रक्रिया के पालन और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *