LOADING

Type to search

खेलगांव के 20 टेनिस खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Sports

खेलगांव के 20 टेनिस खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Share

कोच खेमराज गमेती के मार्गदर्शन में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने बनाई टीम में जगह
उदयपुर, 24 सितम्बर:
महाराणा प्रताप खेलगांव के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए उदयपुर टीम में अपना दबदबा कायम किया है। आगामी राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए खेलगांव के 20 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में सबसे अधिक खिलाड़ी खेलगांव टेनिस कोर्ट के हैं, जो मुख्य कोच खेमराज गमेती के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं।
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि खेलगांव में खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोच गमेती की देखरेख में खिलाड़ियों ने फोरहैंड और बैकहैंड सहित तकनीकी कौशल के साथ शारीरिक व मानसिक क्षमता पर भी काम किया है।
चयनित खिलाड़ियों में अंडर-17 बालक वर्ग में हर्षित वैष्णव, सुशांत शर्मा, पूर्वांश सरूपरिया, लक्ष्यराज और वायुन तथा बालिका वर्ग में ईलीशा डांगी, शुभ्रा गुप्ता और खनक धाबई शामिल हैं। अंडर-19 बालिका वर्ग में हर्षिका जोशी और तनिष्क शर्मा चयनित हुईं। अंडर-14 बालक वर्ग में आजर्व जैन, दिव्यराज चौहान, क्रयाश तलेसरा, मितान शर्मा और ऋषि राज तथा बालिका वर्ग में तेहरिम अमर, ख्याति जैन, वंशिका माहुर और धनुष्का सोलंकी ने जगह बनाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *