LOADING

Type to search

उदयपुर ट्रैवेल्स एसोसिएशन ने महापौर, उप महापौर एवं क्षेत्रीय पार्षद का किया स्वागत।

Local

उदयपुर ट्रैवेल्स एसोसिएशन ने महापौर, उप महापौर एवं क्षेत्रीय पार्षद का किया स्वागत।

Share

आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य अभिनंदन, सैकड़ों ट्रैवेल्स एवं परिवहन व्यवसायी रहे मौजूद।
उदयपुर, 24 सितम्बर:
नगर निगम उदयपुर के नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी, उप महापौर दिनेश भट्ट एवं क्षेत्रीय पार्षद वैभव भंडारी का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में उदियापोल पार्क में उदयपुर ट्रैवेल्स एसोसिएशन द्वारा गुरुवार शाम भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह सहित मोटर बॉडी एसोसिएशन एवं ट्रैवेल्स व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
अभिनन्दन कार्यक्रम के दौरान महापौर पारस सिंघवी, उप महापौर दिनेश भट्ट एवं क्षेत्रीय पार्षद वैभव भंडारी का एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश दोषी, महासचिव शंकर भाटिया, संगठन मंत्री डॉ अब्दुल सलाम, उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, संयुक्त सचिव अमित यादव, कोषाध्यक्ष राजेश विधानी आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान उत्साह का माहौल रहा, स्वागत के दौरान आतिशबाजी कर जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर शहर के ट्रैवेल्स एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े सैकड़ों व्यापारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उदयपुर शहर में पर्यटन और परिवहन व्यवसाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। शहर में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए यातायात, पार्किंग, सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई नगर निगम बोर्ड के कार्यकाल में इन विषयों पर भी सकारात्मक पहल होगी।
इस अवसर पर महापौर पारस सिंघवी जो कि स्वयं उदयपुर ट्रेवल्स एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष भी है ने स्वागत के लिए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं व्यवसायियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उदयपुर के विकास में व्यापार एवं पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। नगर निगम की ओर से शहर के विकास के साथ व्यापारियों एवं आमजन से जुड़े विषयों के समाधान के लिए निरंतर संवाद एवं समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।
उप महापौर दिनेश भट्ट ने भी एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने ट्रैवेल्स एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों को उनकी समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में नगर निगम के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह ने भी उपस्थित रहकर जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मोटर बॉडी एसोसिएशन की ओर से वजरी राम जी, मांगीलाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *