LOADING

Type to search

उदयपुर में योग की कठिन मुद्राओं में पांच विश्व रिकॉर्ड का प्रयास रविवार को

Local

उदयपुर में योग की कठिन मुद्राओं में पांच विश्व रिकॉर्ड का प्रयास रविवार को

Share

रिवाह ओरिएंटल पैलेस में होगा आयोजन, योग प्रदर्शन के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
उदयपुर, 25 सितम्बर:
योग की कठिन मुद्राओं में लंबे समय तक साधना के जरिए उदयपुर में रविवार को पांच विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। रिवाह ओरिएंटल पैलेस रिजॉर्ट में सुबह 9 से 11 बजे तक होने वाले इस आयोजन में प्रतिभागी निर्धारित अवधि तक विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन करेंगे।
डायनामिक योग स्टूडियो की निदेशक गुनीत मोंगा भार्गव ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य योग, अनुशासन, एकाग्रता और मानव शरीर की क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में मतांगी जैन दो घंटे वक्रासन, स्वरा भार्गव एक घंटा 10 मिनट भुजंगासन, स्वना भार्गव 40 मिनट मलासन, सोनाया मंदवानी एक घंटा 20 मिनट उपविष्ट कोणासन और हितार्थ मंदवानी दो घंटे वज्रासन का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा सनाया काटीजा पद्मासन और रावी जैन दो घंटे अर्ध हलासन का प्रदर्शन करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *