LOADING

Type to search

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान

Local

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान

Share

उदयपुर, 25 सितम्बर: आंगनबाड़ी केंद्र नीमच खेड़ा में विकसित भारत जन सेवा अभियान आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद अरुण टांक थे एवं विशिष्ट अतिथि हर्षवर्धन केलावत, स्नेह लता टांक, कंचन देवी राजपूत ,आशा माथुर एवं महिला पर्यवेक्षक लक्ष्मी चंदाणा थी। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला पूर्बिया, प्रेमलता ,निर्मला ,यशवंता, आशा ,हिना ,सुमित्रा एवं रिंकू को प्रसंशा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुशील पूर्बिया ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *