उदयपुर-शालीमार ट्रेन 12 व 13 दिसंबर को रद्द
Share
उदयपुर, 25 सितम्बर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण उदयपुर सिटी-शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी-शालीमार 12 दिसंबर 2026 को तथा गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर सिटी 13 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

