LOADING

Type to search

देहात कांग्रेस की बूथ स्तर तक रणनीति पर मंथन

political

देहात कांग्रेस की बूथ स्तर तक रणनीति पर मंथन

Share

हर पंचायत समिति और जिला परिषद वार्ड में प्रभारी नियुक्त करने की तैयारी, 15 दिन क्षेत्र में रहकर देंगे रिपोर्ट
उदयपुर, 25 सितम्बर:
आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर उदयपुर देहात कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक तैयारियां शुरू कर दी हैं। देहात कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, पूर्व जिला परिषद सदस्यों, प्रधानों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि प्रत्येक पंचायत समिति और जिला परिषद वार्ड में एक-एक प्रभारी नियुक्त किया जाएगा। प्रभारी को संबंधित क्षेत्र में 15 दिन रहकर गांव-ढाणियों में संपर्क करने, बूथ कार्यकर्ताओं से मिलने और जमीनी स्थिति की रिपोर्ट जिला कमेटी को देने की जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में उम्मीदवार चयन को लेकर जमीनी फीडबैक, जनसमर्थन और संगठन के प्रति सक्रियता को आधार बनाने की बात कही गई।
पार्टी की ओर से युवा, महिला और एससी-एसटी वर्ग के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई। मतदाता सूची के पुनरावलोकन और बूथ कमेटियों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। बैठक में ताराचंद मीणा, लालसिंह झाला, हीरालाल दांगी, प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *