LOADING

Type to search

आदेश की पालना नहीं हुई तो सील हुआ नगर परिषद आयुक्त का कार्यालय

crime

आदेश की पालना नहीं हुई तो सील हुआ नगर परिषद आयुक्त का कार्यालय

Share

एक दिन का समय देने के बाद भी कार्रवाई नहीं, न्यायालय की टीम ने नगर परिषद पहुंचकर आयुक्त कार्यालय किया सील
प्रतापगढ़, 25 सितम्बर:
स्थायी लोक अदालत के आदेश की पालना नहीं होने पर प्रतापगढ़ में बड़ी न्यायिक कार्रवाई सामने आई है। न्यायालय की ओर से एक दिन का समय दिए जाने के बावजूद आदेश की पालना नहीं होने पर न्यायालय की टीम नगर परिषद कार्यालय पहुंची और नगर परिषद आयुक्त के कार्यालय को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान आयुक्त मौके पर मौजूद नहीं मिले।
मामला नांदी गौशाला की व्यवस्थाओं से जुड़ा हुआ है। स्थायी लोक अदालत ने गौशाला में चारा, पानी, शेड, साफ-सफाई और गौवंश की समुचित देखभाल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी किए थे। आदेश की पालना नहीं होने पर प्रार्थी की ओर से न्यायालय में निष्पादन प्रार्थना पत्र पेश किया गया था।
मामले में न्यायालय की ओर से नगर परिषद कार्यालय और आयुक्त के वाहन की कुर्की के आदेश भी दिए गए थे। साथ ही 50 हजार रुपये की वसूली तथा नगर परिषद के बैंक खातों के स्टेटमेंट तलब करने के निर्देश भी दिए गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *