LOADING

Type to search

स्कूल बस से उतरकर सड़क पार कर रही छात्रा को दूसरी बस ने कुचला

Rajasthan

स्कूल बस से उतरकर सड़क पार कर रही छात्रा को दूसरी बस ने कुचला

Share

पहली कक्षा की 7 वर्षीय मल्लिका की मौके पर मौत, बस जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
डूंगरपुर, 25 सितम्बर:
स्कूल बस से उतरकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रही पहली कक्षा की छात्रा को दूसरी स्कूल बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में 7 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के ओड़ा बड़ा में शुक्रवार को यह हादसा हुआ। कनबा चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ओड़ा बड़ा निवासी मुकेश खराड़ी की बेटी मल्लिका कनबा के निजी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार को छुट्टी के बाद वह स्कूल बस से घर लौट रही थी। बस से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रही थी, तभी दूसरी स्कूल बस वहां से गुजरी और छात्रा उसकी चपेट में आ गई। बस के पिछले पहिए के नीचे आने से मल्लिका की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और हादसे में शामिल स्कूल बस को जब्त कर लिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *