LOADING

Type to search

उदयसागर से निकला पानी बागोलिया बांध पहुंचेगा, 21 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

Local

उदयसागर से निकला पानी बागोलिया बांध पहुंचेगा, 21 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

Share

उदयपुर, 26 सितम्बर: मावली क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई की दशकों पुरानी समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बागोलिया फीडर परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। उदयसागर बांध के मानसून में उपलब्ध अधिशेष पानी को बागोलिया बांध तक पहुंचाने के लिए 27.615 किलोमीटर लंबे फीडर का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद मावली क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल उपलब्धता मजबूत होने के साथ भूजल स्तर में सुधार की भी उम्मीद है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार परियोजना के लिए डीएमएफटी मद से 189.29 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। करीब 142.86 करोड़ रुपए की कार्यादेश राशि से निर्माण जारी है। परियोजना को अक्टूबर 2028 की निर्धारित समय सीमा से पहले दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जबकि कट एंड कवर, टनल और फीडर निर्माण का काम चल रहा है।
परियोजना से मावली तहसील के 21 गांवों के कुल 3,676 हेक्टेयर क्षेत्र को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी। उदयसागर का अधिशेष मानसूनी पानी बागोलिया बांध में पहुंचने से स्थानीय जल उपलब्धता बढ़ेगी। इससे कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *