LOADING

Type to search

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना पर्यटन संसार

Local

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना पर्यटन संसार

Share

होटल इंडस्ट्री का कामकाज देखा, गेम जोन में की मस्ती और करियर के अवसरों की ली जानकारी
उदयपुर, 26 सितम्बर:
विश्व पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यटन को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैंडीज ट्रेवल टेल्स और होटल राफेल्स के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुपड़ी के प्रतिभावान विद्यार्थियों को होटल एवं आतिथ्य उद्योग से रूबरू कराया गया।
होटल पहुंचने पर प्रबंधन की ओर से हेना किशोर, रविन्द्र धामी और रिपेंदर कंबोज ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने होटल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर संचालन, अतिथि सत्कार और प्रबंधन की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। अधिकारियों ने बताया कि होटल के अलग-अलग विभाग किस तरह आपसी समन्वय से काम करते हैं।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को गेम जोन भी ले जाया गया, जहां उन्होंने विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। होटल प्रबंधन के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को होटल एवं पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी भी दी। इनमें होटल प्रबंधन, फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, शेफ और इवेंट मैनेजमेंट प्रमुख हैं।
प्रधानाचार्य कमल जोशी ने कहा कि यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए सीख और मनोरंजन से भरा उपयोगी अनुभव रहा। विद्यार्थियों को होटल की ओर से उपहार भी दिए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *