LOADING

Type to search

जोगी तालाब में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

crime

जोगी तालाब में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

Share

मोर्चरी के बाहर परिजनों का प्रदर्शन
आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख मुआवजे की मांग; मांगें पूरी होने तक शव नहीं उठाने की चेतावनी
उदयपुर, 27 सितंबर:
गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के जोगी तालाब इलाके में रास्ता पूछने को लेकर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक की पहचान अक्षय कालबेरिया के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मोर्चरी के बाहर धरना देकर आरोपियों की गिरफ्तारी सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार करीब 10 बाइक सवार युवक जोगी तालाब क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां रास्ता पूछने की बात को लेकर वहां मौजूद तीन युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चाकूबाजी हो गई। हमले में अक्षय कालबेरिया की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद अक्षय का शव मोर्चरी में रखवाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में परिजन और समाज के लोग मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
परिजनों ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग रखी है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *