LOADING

Type to search

श्रीनाथजी मंदिर में ध्वजा जी-सुदर्शनजी के दर्शन होंगे आसान

dharm

श्रीनाथजी मंदिर में ध्वजा जी-सुदर्शनजी के दर्शन होंगे आसान

Share

नवनिर्मित कलात्मक पुल का लोकार्पण, अनिल अंबानी और कोकिलाबेन भी रहीं मौजूद
उदयपुर/राजसमंद, 27 सितंबर:
राजसमंद के नाथद्वारा स्थित पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर में ध्वजा जी की अगासी (छत) तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को अब अधिक सुविधा मिलेगी। रविवार को नवनिर्मित कलात्मक पुल का तिलकायत इंद्रदमन महाराज और गोस्वामी विशाल बावा ने विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया। पुल शुरू होने से वैष्णवों को श्री ध्वजा जी और श्री सुदर्शनजी के दर्शन के लिए आवाजाही में सुविधा होगी।
समारोह में उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी भी अपनी दोनों बेटियों नीना कोठारी और दीप्ति सालगांवकर के साथ मौजूद रहीं। कोकिलाबेन अंबानी श्रीनाथजी मंदिर मंडल की उपाध्यक्ष भी हैं।
इस दौरान मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं और विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा उनके क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। गोस्वामी विशाल बावा के निर्देशन में संचालित ‘स्वच्छ नाथद्वारा-हरित नाथद्वारा विजन 2030’ को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। शहर को स्वच्छ एवं हरित बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार और मौजूदा व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
दर्शनार्थी वैष्णवों के लिए संचालित गोल्फ कार्ट सेवा, कुंज गली, नवीन कलात्मक पुल और समाधान विभाग सहित विभिन्न नवाचारों की जानकारी ली गई। विशिष्ट अतिथियों, बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र कुमार पांडे सहित अधिकारी, सेवावाले और दर्शनार्थी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *