LOADING

Type to search

उदयपुर में पहली बार दस दिवसीय राम लीला, बोहरा गणेशजी को निमंत्रण के साथ तैयारियों का शुभारंभ

dharm

उदयपुर में पहली बार दस दिवसीय राम लीला, बोहरा गणेशजी को निमंत्रण के साथ तैयारियों का शुभारंभ

Share

9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक निम्बार्क कॉलेज मैदान में होगा मंचन
उदयपुर, 28 सितम्बर।
लंबे अंतराल के बाद उदयपुर में एक बार फिर राम लीला का आयोजन होने जा रहा है। श्री रामलीला समिति, उदयपुर के बैनर तले होने वाले इस आयोजन की निर्विघ्न सफलता के लिए समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को शहर के आराध्य प्रथम पूज्य बोहरा गणेशजी के चरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित कर आशीर्वाद लिया और तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ किया।
श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी के नेतृत्व में सचिव भंवरलाल शर्मा, संयोजक डॉ. विजय प्रकाश विप्लवी, समन्वयक अशोक बाबेल, पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता, निर्मल चौबीसा, बालकृष्ण त्रिपाठी आदि ने बोहरा गणेशजी के चरणों में निमंत्रण पत्र समर्पित किया और आयोजन की सफलता की प्रार्थना की। संयोजक डॉ. विप्लवी ने बताया कि 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक होने वाली राम लीला का मंचन निम्बार्क महाविद्यालय के मैदान में होगा। इसी के तहत दशहरे पर 20 अक्टूबर को रावण का दहन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *