LOADING

Type to search

पिछोला झील से निकाला चार क्विंटल कचरा

Local

पिछोला झील से निकाला चार क्विंटल कचरा

Share

उदयपुर, 28 सितंबर: झील हितैषी नागरिक मंच के सदस्यों ने सोमवार को पिछोला झील के रंगसागर, चांदपोल एवं अमरकुंड क्षेत्र में श्रमदान कर करीब चार क्विंटल कचरा बाहर निकाला। इस दौरान पानी और शराब की करीब 90 खाली बोतलें भी झील से निकाली गईं। श्रमदान में वार्ड 15 के पार्षद प्रतीक नागर ने भी भाग लिया। उन्होंने शहरवासियों से झील को स्वच्छ रखने की अपील की। मंच के संस्थापक हाजी सादर मोहम्मद, कमलेश पुरोहित एवं सतीश मेवाड़ा ने कहा कि झीलों की सफाई नगर निगम की जिम्मेदारी है, लेकिन नागरिकों को भी झीलों में कचरा नहीं डालना चाहिए। श्रमदान में बद्री बरद्वाज, सोनू, शब्बीर शेख सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *