सभापति सुशीला गुप्ता का उदयपुर में अभिनंदन
Share
उदयपुर, 28 सितंबर: डूंगरपुर नगर निकाय की नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता के पहली बार उदयपुर आगमन पर उनके निवास पर मेवाड़ विकास मंच एवं कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से अभिनंदन किया गया। कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी के सानिध्य में सुशीला गुप्ता को उपरना एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता का भी सम्मान किया गया। राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पारस खुरदिया एवं जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर ने उन्हें पगड़ी एवं उपरना पहनाया। पदाधिकारियों ने डूंगरपुर के विकास, स्वच्छता और जनहित के कार्यों में सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा जताई।

