LOADING

Type to search

बड़गांव पुलिस हिरासत से चोरी के दो आरोपी फरार

crime

बड़गांव पुलिस हिरासत से चोरी के दो आरोपी फरार

Share

मौका नक्शा बनाने घटनास्थल पर ले गई थी पुलिस, चकमा देकर भागे; चार दिन से तलाश जारी
उदयपुर, 28 सितंबर :
बड़गांव थाना पुलिस की हिरासत से चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी मौका नक्शा बनाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। दोनों आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस पिछले चार दिन से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लगा है।
जानकारी के अनुसार टाइगर हिल के पास एक मकान में चोरी हुई थी। बदमाश मकान से 12 बोर की बंदूक, पांच राउंड और एक एयर गन चोरी कर ले गए थे। मामले की जांच करते हुए बड़गांव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया था।
पुलिस तीनों आरोपियों को वारदात का मौका दिखाने और मौका नक्शा तैयार करने के लिए घटनास्थल पर लेकर गई थी। इसी दौरान दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकले। अचानक हुई घटना से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू की, लेकिन दोनों आरोपी हाथ नहीं लगे।
इसके बाद से पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ उनके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, पुलिस हिरासत में मौजूद आरोपियों के मौका नक्शे के दौरान फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठ रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *