LOADING

Type to search

एसआईआर के विरोध में वाम दलों का प्रदर्शन, सीईसी को हटाने की मांग

political

एसआईआर के विरोध में वाम दलों का प्रदर्शन, सीईसी को हटाने की मांग

Share

जिला कलेक्टर कार्यालय पर मार्च और सभा, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची से हटाए नाम बहाल करने की मांग
उदयपुर, 29 सितंबर:
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उदयपुर में वाम दलों एवं अन्य जनतांत्रिक संगठनों के साझा मंच ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने और एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
सभा में भाकपा-माले के राज्य सचिव शंकर लाल चौधरी, सीपीएम के जिला सचिव राजेश सिंघवी, भाकपा के जिला सचिव हिम्मत चांगवाल और भाकपा-माले के जिला सचिव डॉ. चंद्रदेव ओला सहित वक्ताओं ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची में हुए बदलावों पर आपत्तियां जताईं। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं और इससे पात्र नागरिकों के मताधिकार पर असर पड़ सकता है।
ये रखी प्रमुख मांगें
ज्ञापन में एसआईआर पर रोक, हटाए गए मतदाताओं को सुनवाई का अवसर देकर नाम बहाल करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव और एसआईआर के आधार पर हुए चुनावों की वैधता की समीक्षा सहित अन्य मांगें रखी गईं। प्रदर्शन में एडवोकेट अनिल शर्मा, जयंत, नूरजहां, शहनाज, हीरालाल सालवी, गुमान सिंह देवड़ा और प्यारे लाल शर्मा सहित कई लोग शामिल रहे। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने भी सीईसी को हटाने और एसआईआर पर तत्काल रोक लगाने की मांग दोहराई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *