रामलीला कार्यालय का शुभारंभ
Share
उदयपुर, 1 अक्टूबर: श्री रामलीला समिति, उदयपुर की ओर से 9 अक्टूबर से होने वाली दस दिवसीय रामलीला की तैयारियों के लिए सूरजपोल बाहर स्थित निम्बार्क महाविद्यालय परिसर में समिति के नए कार्यालय का शुभारंभ हुआ। भगवान श्रीराम के जयघोष के बीच वरिष्ठ समाजसेवी दूल्हेसिंह सारंगदेवोत ने मौली बंधन खोलकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में अपना घर आश्रम के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, विप्र फाउंडेशन प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल सहित अतिथि मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने बताया कि वृंदावन के पुष्टिमार्गीय श्री कृष्ण लीला संस्थान के 40 कलाकार 9 से 18 अक्टूबर तक रामलीला प्रस्तुत करेंगे। विजयादशमी पर 20 अक्टूबर को सेक्टर-14 नेला में रावण दहन होगा।

