LOADING

Type to search

भाजपा पार्षदों की कार्यशाला में जनता से संवाद और समस्याओं के समाधान पर जोर

political

भाजपा पार्षदों की कार्यशाला में जनता से संवाद और समस्याओं के समाधान पर जोर

Share

विजयी पार्षदों और प्रत्याशियों को वार्डों में सक्रिय रहने का मंत्र, पंचायत चुनाव में भी भूमिका निभाने का आह्वान
उदयपुर, 1 अक्टूबर:
नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा शहर जिला उदयपुर ने अपने विजयी पार्षदों और पार्षद प्रत्याशियों की कार्यशाला आयोजित कर उन्हें जनप्रतिनिधि के दायित्वों और संगठनात्मक समन्वय को लेकर मार्गदर्शन दिया। पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय में हुई कार्यशाला में वार्डों की समस्याओं को चिन्हित कर उनके त्वरित समाधान, जनता से निरंतर संपर्क और नगर निगम व संगठन के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की। उन्होंने विजयी पार्षदों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और नियमित जनसंपर्क बनाए रखने को कहा। चुनाव में विजयी नहीं हुए प्रत्याशियों से भी जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
शहर विधायक ताराचंद जैन ने पार्षदों को जनता और संगठन दोनों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की बात कही। ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने आगामी पंचायत राज चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महापौर पारस सिंघवी ने वार्डों के विकास में पार्षदों को सहयोग का भरोसा दिया। प्रमोद सामर ने संगठनात्मक सक्रियता पर जोर दिया, जबकि अतुल चंडालिया ने समस्याओं को दर्ज कर अधिकारियों के माध्यम से समाधान कराने की कार्यप्रणाली बताई। कार्यशाला में 50 विजयी पार्षद और 27 पार्षद प्रत्याशी सहित 77 लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *