LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ और उदयपुर का इनामी शातिर अपराधी साहिल अली गिरफ्तार

crime

चित्तौड़गढ़ और उदयपुर का इनामी शातिर अपराधी साहिल अली गिरफ्तार

Share

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 10 हजार और उदयपुर पुलिस ने 2500 रुपए का इनाम किया था घोषित, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और ड्रग तस्करी के मामलों में था वांछित
उदयपुर, 3 अक्टूबर:
खेरोदा थाना पुलिस ने विशेष धरपकड़ अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों में वांछित इनामी शातिर अपराधी साहिल अली उर्फ शहजाद अली को गिरफ्तार किया है। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए और उदयपुर पुलिस ने 2500 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी के खिलाफ चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और मादक पदार्थ तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई और वृत्ताधिकारी वल्लभनगर श्रवण दास संत के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक रतनसिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने खेरोदा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहयोग और ग्राउंड इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र स्थित सिपाहियों का मोहल्ला, बोहेड़ा से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को भींडर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल से 10 ग्राम 81 मिलीग्राम प्रतिबंधित एमडी बरामद की थी। पकड़े गए आरोपियों देवेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह ने पूछताछ में यह मादक पदार्थ साहिल अली से खरीदकर लाना बताया था। इस संबंध में खेरोदा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार साहिल अली आदतन और शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ राजसमंद, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं तथा वह कई थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *