LOADING

Type to search

उदयपुर में पारा 35 डिग्री पार, गर्मी बढ़ी

Local

उदयपुर में पारा 35 डिग्री पार, गर्मी बढ़ी

Share

उदयपुर, 4 अक्टूबर: मानसून की विदाई के साथ उदयपुर में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो शुक्रवार के 35.4 डिग्री के मुकाबले 0.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 18.6 से बढ़कर 19.1 डिग्री पहुंच गया। दिन में बढ़ती गर्मी का असर देवस्थान विभाग की तीर्थ यात्रा रवानगी के दौरान भी नजर आया। यात्रियों को राहत देने के लिए टेंट में बड़े कूलर लगाए गए। कोच में पहुंचने के बाद एसी से यात्रियों को राहत मिली। मौसम केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान में आगे भी बढ़ोतरी संभव है। न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह-शाम सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *