LOADING

Type to search

झाला बोले—जल जीवन मिशन की पाइपलाइनें टूटीं, टंकियां खाली, चुनाव आते ही सड़कों पर गिट्टी डाली जा रही

political

झाला बोले—जल जीवन मिशन की पाइपलाइनें टूटीं, टंकियां खाली, चुनाव आते ही सड़कों पर गिट्टी डाली जा रही

Share

पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक में भाजपा सरकार पर निशाना, 200 से अधिक युवाओं के कांग्रेस में शामिल होने का दावा
उदयपुर, 4 अक्टूबर:
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव तक पानी पहुंचाया गया था, लेकिन आज कई जगह पाइपलाइनें टूट गई हैं और पानी की टंकियां खाली पड़ी हैं। इसका जवाब सरकार को जनता को देना होगा। वह रविवार को जसवंतगढ़ में घाटा माता मंदिर परिसर में आयोजित गोगुंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
झाला ने कहा कि सांसद और विधायक को विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए मिलते हैं। गांवों में कितना पैसा लगा और क्या काम हुए, इसका हिसाब जनता को बताया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही टूटी सड़कों पर गिट्टी डालकर काम शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने समय तक विकास कार्यों की याद क्यों नहीं आई।
झाला ने कहा कि पार्टी जिसे भी पंचायत चुनाव में टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने के लिए काम करेंगे। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आम आदमी का जीवन मुश्किल हो गया है।
पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने बड़गांव, गोगुंदा, सायरा और देवला पंचायत समितियों के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को पूरी ताकत से जिताने का आह्वान किया। गोगुंदा विधानसभा प्रभारी रतनसिंह राव ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने की अपील की।
ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े देवेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में 200 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उनका माला, पगड़ी और कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *