LOADING

Type to search

जाति-मूल प्रमाण पत्रों को लेकर पूर्व कलेक्टर की कोटड़ा एसडीएम से वार्ता

socal

जाति-मूल प्रमाण पत्रों को लेकर पूर्व कलेक्टर की कोटड़ा एसडीएम से वार्ता

Share


कोटड़ा, 6 अक्टूबर:
ब्लॉक कांग्रेस कोटड़ा के कार्यकर्ताओं ने जाति और मूल निवास प्रमाण पत्रों से जुड़ी समस्याएं पूर्व जिला कलेक्टर एवं कांग्रेस नेता ताराचंद मीणा के समक्ष रखीं। मीणा ने उदयपुर कलेक्टर से जानकारी लेने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की। एसडीएम ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मान्य रहेंगे और किसी एक माध्यम की बाध्यता नहीं है। उन्होंने जल्द ही लंबित प्रमाण पत्रों के सत्यापन की बात कही। इसके बाद मीणा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *