25 साल की राष्ट्रसेवा पर भाजपा का आयोजन
Share
उदयपुर, 6 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से 7 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को लाइव संबोधित करेंगे। शहर एवं देहात जिला के संयुक्त आयोजन में 12 मंडलों और विभिन्न मोर्चों की सहभागिता रहेगी। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और विकसित भारत 2047 का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से सूरजपोल तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में विधायक ताराचंद जैन सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

