LOADING

Type to search

फायर फाइटर प्रीतेश को दिया जाए शहीद का दर्जा

Rajasthan

फायर फाइटर प्रीतेश को दिया जाए शहीद का दर्जा

Share

डूंगरपुर, 6 अक्टूबर : जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाते समय जान गंवाने वाले डूंगरपुर के 19 वर्षीय फायर फाइटर प्रीतेश परमार को शहीद का दर्जा देने की मांग को लेकर बिछीवाड़ा में कैंडल मार्च निकाला गया। लांबाभाटड़ा (चुंडावाड़ा) निवासी प्रीतेश जोधपुर में फायर फाइटर की ट्रेनिंग ले रहे थे। आग बुझाने के दौरान केमिकल ड्रम में धमाका होने से वे करीब 90 प्रतिशत झुलस गए थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। कैंडल मार्च में लोगों ने तस्वीर और मोमबत्तियां लेकर श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से प्रीतेश को शहीद का दर्जा देने, परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *