LOADING

Type to search

दुकानों की जांच, 10 हजार जुर्माना

Health

दुकानों की जांच, 10 हजार जुर्माना

Share

उदयपुर, 6 अक्टूबर: उपभोक्ता हितों की सुरक्षा और पैकेज्ड वस्तुओं पर निर्धारित माप व मूल्य की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले में 5 से 7 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत किराना दुकानों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 और राजस्थान विधिक माप विज्ञान (डिब्बा बंद वस्तुएं) नियम 2011 के तहत जांच के दौरान कुल 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। बाटलीवाला एंड संस, राजस्थान फूड बेकरी, बीएमबी, मुकेश किराना स्टोर, जय मिष्ठान भण्डार, गुरुकृपा नमकीन भण्डार और जेएमबी बेकर्स का निरीक्षण किया गया। नेट कन्टेंट सही पाया गया। अधिकारी राकेश माहेश्वारी ने पैकेजिंग लाइसेंस, आवश्यक जानकारी अंकित करने और कांटा-बांट सत्यापन के निर्देश दिए।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *