LOADING

Type to search

पंचायत चुनाव को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक

political

पंचायत चुनाव को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Share

जिला सचिव बोले—चुनाव को संघर्ष के रूप में लेगी पार्टी, पंचायतों में लाल झंडे को मजबूत करने का आह्वान
उदयपुर, 7 अक्टूबर:
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को माकपा कार्यालय शिराली भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। कोल्यारी के पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ किसान नेता हाकरचंद खराड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में झाड़ोल, कोटड़ा, फलासिया और सायरा तहसील के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव को भी संघर्ष के रूप में लेती है और अपने काम तथा जनसंघर्षों को लेकर जनता के बीच जाती है। मौजूदा परिस्थितियों का मुकाबला करने के लिए व्यापक एकता, संगठन और संघर्ष की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पंचायत चुनाव में लाल झंडा मजबूत ताकत के रूप में उभरेगा।
वरिष्ठ नेता प्रेम पारगी ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में माकपा का गौरवशाली इतिहास रहा है। वन अधिकार जैसे कानूनों को लागू कराने और उन्हें धरातल पर उतारने में पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
माकपा नेता गुमान सिंह राव ने भाजपा और अन्य पूंजीवादी दलों पर चुनाव के दौरान बड़े वादे करने और जीत के बाद जनता के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्रभुलाल भगोरा ने कहा कि माकपा का संघर्ष किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए है।
पार्षद राजेंद्र वसीटा ने कहा कि लाल झंडा मजबूत होगा तो क्षेत्र की जनता मजबूत होगी। बैठक में श्रवण, देवाराम, कैलाश बोदर, मोहनी भगोरा, रतन, कालूराम गमार और भीमराज सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विचार रखे और पंचायत चुनाव में माकपा को मजबूत करने की अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *