LOADING

Type to search

जेएसजी दिवा कॉन्फ्रेंस 2026 का भव्य समापन

socal

जेएसजी दिवा कॉन्फ्रेंस 2026 का भव्य समापन

Share

गेम्स, उदयपुर भ्रमण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने छोड़ी सुनहरी स्मृतियां; महाप्रज्ञ विहार बना नारी स्वाभिमान और सशक्तिकरण का मंच
उदयपुर, 8 अक्टूबर:
जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जेएसजी दिवा कॉन्फ्रेंस 2026 का गुरुवार को समापन हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन देश के विभिन्न रीजन से आई महिलाओं ने उदयपुर के प्रमुख दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इसके बाद मनोरंजक गेम्स और विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन की स्मृतियों के साथ प्रतिभागियों को विदाई दी गई।
मेवाड़ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत ने बताया कि अंतिम दिन प्रतिभागियों के लिए उदयपुर भ्रमण के साथ मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। सम्मेलन की सफलता में योगदान देने वाले रीजन के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को फेडरेशन की ओर से सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
इससे पूर्व आयोजित सांस्कृतिक संध्या में देश के विभिन्न रीजन की महिलाओं ने अपनी कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नॉर्दर्न रीजन प्रथम, मेवाड़ रीजन द्वितीय और महाराष्ट्र रीजन तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम के बाद सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले पदाधिकारियों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जेएसजीआईएफ चेयरमैन बीरेन के. शाह, प्रेसिडेंट इलेक्ट मनीष कोठारी, सेक्रेटरी जनरल मनीष शाह, मेवाड़ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत, रीजन सेक्रेटरी आशुतोष सिसोदिया, चेयरमैन इलेक्ट पारस ढेलावत, राष्ट्रीय संगिनी कन्वेयर पंकज वडेरा, दिवा कॉन्फ्रेंस चेयरमैन पुष्पा गोखरू, संगिनी कोऑर्डिनेटर मंजू गांग तथा जेएसजीआईएफ पास्ट चेयरमैन किरण शाह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
‘अविस्मरणीय रहा सम्मेलन’
जेएसजीआईएफ प्रेसिडेंट बीरेन के. शाह ने दिवा कॉन्फ्रेंस को अविस्मरणीय आयोजन बताते हुए इसकी सफलता के लिए मेवाड़ रीजन और पूरी आयोजन टीम को बधाई दी। पूर्व प्रेसिडेंट किरण जैन ने कहा कि सम्मेलन महिला स्वाभिमान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
रीजन प्रेसिडेंट कार्यक्रम का संचालन आस्था तांतेड़ ने किया। मेवाड़ रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत ने सम्मेलन की सफलता का श्रेय पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय को दिया। अंत में रीजन सेक्रेटरी आशुतोष सिसोदिया ने अतिथियों, पदाधिकारियों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
तीन दिवसीय सम्मेलन में महिला स्वाभिमान, सशक्तिकरण, आत्मविश्वास, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। महाप्रज्ञ विहार से शुरू हुआ यह आयोजन उदयपुर की यादों और आत्मीय संबंधों के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *