LOADING

Type to search

डॉ. दिवाकर और डॉ. ऋतु सम्मानित

Local

डॉ. दिवाकर और डॉ. ऋतु सम्मानित

Share

उदयपुर, 8 अक्टूबर: उदयपुर निवासी डॉ. दिवाकर सिंह और डॉ. ऋतु मेहता को योग के क्षेत्र में योगदान के लिए योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सम्मानित किया। दोनों ने जयपुर में 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में राष्ट्रीय योगासन रेफरी के रूप में भाग लिया। प्रतियोगिता में 29 राज्यों के 800 से अधिक खिलाड़ियों और 250 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। डॉ. ऋतु मेहता ने 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भी भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उदयपुर के महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर के पूर्णेश सिंह और जिज्ञांश सिंह ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *